संगकारा अपने करियर का 18वां शतक पूरा करने के बाद 300 रन के कुल योग पर आउट हो गए लेकिन पहले मैच में दोहरा शतक लगाकर कप्तान माहेलाा जयवर्धने के साथ चौथे विकेट के लिए रिकार्ड साझेदारी करने वाले समरवीरा अभी भी तिलकरत्ने दिलशान (नाबाद 3) के साथ विकेट पर डटे हुए हैं।
संगकारा ने अपनी 210 गेंदों की पारी में आठ चौके लगाए। उन्होंने समरवीरा के साथ चौथे विकेट के लिए 204 रनों की साझेदारी निभाई। समरवीरा ने 205 गेंदों पर 19 चौके लगाए हैं।
टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरे श्रीलंका ने मात्र 35 रन के कुल योग पर अपने दो विकेट गंवा गिए थे। कप्तान जयवर्धने (30) ने समरवीरा के साथ तीसरे विकेट के लिए 61 रनों की साझेदारी निभाई लेकिन 96 रन के कुल योग पर वह भी चलते बने।
श्रीलंका ने जयवर्धने और संगकारा के अलावा सलामी बल्लेबाज मलिंगा वर्नपुरा और नुवान पारानाविताना के विकेट गंवाए हैं। वर्नपुरा सिर्फ आठ रन बना सके, जबकि पारानाविताना ने 31 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 21 रन बनाए।
पाकिस्तान की ओर से तीनों विकेट तेज गेंदबाज उमर गुल ने लिए हैं जबकि यासिर अराफात को एक सफलता मिली है। दो मैचों की टेस्ट श्रृंखला का पहला मैच बराबरी पर छूटा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।