रविवार को हुए चुनाव के बाद हार स्वीकार करते हुए मोदी ने कहा, "मैं अपनी हार स्वीकार करता हूं। ऐसा लगता है कि मुझे वसुंधरा सरकार के साथ नजदीकी रखने का खामियाजा भुगतना पड़ा है। राज्य सरकार ने मुझे हराने के लिए अपनी पूरी शक्ति झोंक दी। हालांकि इससे जयपुर में होने वाले आईपीएल मैचों पर कोई असर नहीं पड़ेगा। मैच यहीं होंगे।"
दूसरी ओर, मोदी पर पांच मतों के अंतर से जीत हासिल करने वाले राजस्थान सरकार के बागवानी विभाग के सचिव संजय दीक्षित ने कहा कि उनका प्रमुख लक्ष्य मोदी के कार्यकाल के दौरान व्याप्त भष्टाचार को खत्म करना है।
बतौर आरसीए अध्यक्ष अपने पहले संबोधन में दीक्षित ने कहा, "मेरा प्रमुख लक्ष्य मोदी के कार्यकाल के दौरान जड़ पकड़ चुके भ्रष्टाचार को खत्म करना है। मैं इस जीत के लिए आरसीए के सदस्यों के साथ-साथ राज्य की जनता को भी धन्यवाद देता हूं।"
उल्लेखनीय है कि रविवार को हुए चुनाव में मोदी को 13 वोट मिले जबकि दीक्षित 18 वोट के साथ विजयी घोषित किए गए। इसके अलावा अन्य पदों पर भी मोदी समर्थकों को मुंह की खानी पड़ी।
इंडो-एशियन न्यू्ज सर्विस।