आनंद ने शनिवार को आठवें दौर की बाजी में तिमोर राद्जाबोव के साथ ड्रॉ खेला। आनंद नार्वे के मैग्नस कार्लसन के साथ चार अंकों के साथ चौथे स्थान पर हैं। कार्लसन छठे दौर की बाजी में आनंद को हरा चुके हैं।
आनंद के पास राद्जाबोव के खिलाफ जीत हासिल करने का अच्छा मौका था लेकिन कुछ मौके गंवाने के साथ जीत उनके हाथ से निकल गई।
दूसरी ओर, राद्जाबोव ने भी आनंद के खिलाफ जबरदस्त खेल दिखाया और उन्हें ड्रॉ खेलने पर मजबूर किया। पहले दौर के मुकाबले में आनंद ने राद्जाबोव को पराजित किया था।
रूस के एलेक्सांड्रे ग्रीस्चुक 5.5 अंकों के साथ पहले स्थान पर चल रहे हैं। आठवें दौर की बाजी में हालांकि उन्हें भी कुबान लेनियर डोमिनगुज के खिलाफ अंक बांटने पड़े।
आर्मेनिया के लिवोन आरोनियन ने कार्लसन को हराकर पूरे अंक हासिल किए। एक अन्य बाजी में युक्रेन के वेस्ली इवानचुके ने भी चीन के वांग येई के साथ ड्रा खेला।
इवानचुक और अरोनियन 4.5 अंकों के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं। राद्जाबोव और येई 4-4 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।