For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

लगातार दूसरा दोहरा शतक लगाकर आउट हुए समरवीरा (लीड-1)

By Staff

स्थानीय गद्दाफी स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन सोमवार को समरवीरा 214 रन बनाकर रन आउट हुए। उन्होंने कराची में खेले गए पहले मैच में भी 219 रनों की बेशकीमती पारी खेली थी।

बहरहाल, समरवीरा का साथ पाकर तिलकरत्ने दिलशान भी शतक लगाने में सफल रहे। इन दोनों बल्लेबाजों की शानदार सफलता को भुनाते हुए श्रीलंकाई टीम ने खबर लिखे जाने तक अपनी पहली पारी में पांच विकेट पर 511 रन बना लिए थे।

दिलशान 120 गेंदों पर 16 चौकों की मदद से 111 रन बनाकर खेल रहे थे जबकि विकेटकीपर प्रसन्ना जयवर्धने एक रन बनाकर उनका साथ दे रहे थे।

मैच के पहले दिन 133 रन पर नाबाद लौटे समरवीरा ने अपनी 338 गेंदों की पारी में 32 चौके लगाए। उन्होंने दिलशान के साथ पांचवें विकेट के लिए 207 रनों की साझेदारी निभाई।

इससे पहले, रविवार को उन्होंने कुमार संगकारा (104) के साथ चौथे विकेट के लिए 204 रनों की साझेदारी निभाई थी।

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी श्रीलंकाई टीम ने मैच के पहले दिन चार विकेट के नुकसान पर 317 रन बनाए थे।

उसने समरवीरा और संगकारा के अलावा सलामी बल्लेबाज मलिंगा वर्नपुरा (8), नुवान पारानाविताना (21) और कप्तान माहेला जयवर्धने (30) के विकेट गंवाए हैं। पाकिस्तान की ओर से उमर गुल ने तीन विकेट लिए, जबकि यासिर अराफात को एक सफलता मिली है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+