नए सत्र के लिए नई इंजन का उपयोग कर रही इस टीम के लिए यह अच्छा संकेत है। फोर्स इंडिया टीम ने इंजन के लिए मैक्लॉरेन-मर्सडीज के साथ करार किया है।
नए इंजन के साथ इस टीम को 27 मार्च से शुरू हो रहे 2009 फार्मूला सत्र में अंक पाने की उम्मीद बनती दिख रही है। इस टीम ने इंजन के साथ-साथ गियरबॉक्स और हाइड्रोलिक प्रणाली के लिए मैक्लॉरेन-मर्सडीजके साथ करार किया है।
रविवार को जेरेक रेसिंग ट्रैक पर फोर्स इंडिया के चालक गियानकार्लो फिसिकेला ने कुल 31 लैप (ट्रैक का एक चक्कर) पूरे किए। इस दौरान एक लैप पूरा करने के लिए उन्होंने एक मिनट 21.548 सेकेंड का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय निकाला।
रेड बुल टीम के चालक सबास्टियन विटेल एक मिनट 19.055 सेकेंड के साथ पहले स्थान पर रहे जबकि 2008 सत्र के उपविजेता फेरारी टीम के ब्राजीली चालक फिलिप मासा एक मिनट 20.330 सेकेंड के साथ दूसरे स्थान पर रहे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।