For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

श्रीलंका की पहली पारी 606 रनों पर सिमटी (लीड-2)

By Staff

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेहमान टीम ने मैच के पहले दिन रविवार को चार विकेट के नुकसान पर 317 रन बनाए थे।

पहले दिन कुमार संगकारा (104) और थिलन समरवीरा (214) के बीच 204 रनों की साझेदारी हुई थी। दूसरे दिन समरवीरा ने इस श्रृंखला का दूसरा दोहरा शतक जड़ा।

समरवीरा ने अपनी 338 गेंदों की पारी में 32 चौके लगाए। इसके अलावा उन्होंने तिलकरत्ने दिलशान (145) के साथ पांचवें विकेट के लिए 207 रनों की साझेदारी भी निभाई। दिलशान ने 170 गेंदों पर 21 चौके लगाए।

श्रीलंका की ओर से सलामी बल्लेबाज मलिंगा वर्नपुरा (8), नुवान पारानाविताना (21), कप्तान माहेला जयवर्धने (30), प्रसन्ना जयवर्धने (15), थिलान तुषारा (10) और मुथैया मुरलीधरन (22) रनों का योगदान दिया।

असंथा मेंडिस खाता नहीं खोल सके जबकि दिलहारा फर्नाडो 14 रन बनाकर नाबाद लौटे। पाकिस्तान की ओर से उमर गुल ने सर्वाधिक छह विकेट लिए। यासिर अराफात और अपना पहला टेस्ट खेल रहे मोहम्मद ताल्हा को एक-एक सफलता मिली।।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+