For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

आस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका को 162 रनों से हराया

By Staff

आस्ट्रेलिया ने मेजबान टीम के सामने 454 रनों की रिकार्ड चुनौती रखी थी। मेजबान टीम अपनी दूसरी पारी में 291 रन ही बना सकी। इस तरह आस्ट्रेलिया ने तीन मैचों की श्रृंखला में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है।

आस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में अपना पहला टेस्ट खेल रहे मार्कस नॉर्थ (117), जॉनसन (नाबाद 96), कप्तान रिकी पोंटिंग (83) और उपकप्तान माइकल क्लार्क (68) की शानदार पारियों की मदद से 466 रन बनाए थे जबकि मेजबान टीम अब्राहम डिविलियर्स (104) के शानदार शतक की बदौलत अपनी पहली पारी में 220 रन ही बना सकी थी।

जॉनसन ने पहली पारी में भी चार विकेट लिए थे जबकि सिडल ने तीन विकेट झटके थे। दूसरी पारी में आस्ट्रेलियाई टीम मखाया एंटिनी, जैक्स कैलिस और पॉल हैरिस की धारदार गेंदबाजी के आगे नहीं टिक सकी और 207 रन ही बना सकी।

एंटिनी और कैलिस ने तीन-तीन विकेट लिए जबकि हैरिस को दो विकेट मिले। दूसरी पारी में आस्ट्रेलिया की ओर से फिल हगेस ने सबसे अधिक 75 रन बनाए। इसके अलावा ब्रैड हेडिन ने 37 रनों का योगदान दिया।

इस तरह आस्ट्रेलिया ने मेजबान टीम के सामने 454 रनों का लक्ष्य रखा, जिसके आगे वह थोड़े संघर्ष के बाद ही ढेर हो गई। मेजबानों की ओर से कप्तान ग्रीम स्मिथ ने सर्वाधिक 69 रन बनाए जबकि हाशिम अमला ने 57 और कैलिस ने 45 रनों का योगदान दिया। नील मैकेंजी 35, जीन पॉल डुमिनी 29 और मार्क बाउचर 24 रन ही बना सके।

जॉनसन ने पूरे मैच के दौरान एक तरफ जहां 10 विकेट अपनी झोली में डाले वहीं उन्होंने अपनी टीम के लिए महत्वपूर्ण क्षणों में 97 रन भी बनाए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+