For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

श्रीलंकाई खिलाड़ियों पर हमले के बाद लाहौर टेस्ट बेनतीजा खत्म

By Staff

मंगलवार को तीसरे दिन के खेल के लिए टीम होटल से स्टेडियम जाते वक्त अज्ञात बंदूकधारियों ने श्रीलंकाई क्रिकेट टीम के काफिले पर ग्रेनेड और स्वचलित हथियारों से हमला किया, जिसमें छह खिलाड़ी घायल हो गए जबकि पांच सुरक्षाकर्मी मारे गए।

घायल हुए चार खिलाड़ियों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है जबकि दो का अभी भी इलाज चल रहा है। इस निंदनीय घटना के बाद श्रीलंकाई क्रिकेट टीम के बाकी के सदस्यों को फौरन स्वदेश रवाना करने की व्यवस्था की जा रही है। खिलाड़ियों को गद्दाफी स्टेडियम से पाकिस्तान वायु सेना के हेलीकॉप्टर द्वारा सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया है।

दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन सोमवार का खेल खत्म होने तक पाकिस्तान ने अपनी पहली पारी में एक विकेट के नुकसान पर 110 रन बनाकर ठोस शुरुआत की थी।

खुर्रम मंसूर और सलमान बट्ट की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 110 रन जोड़े थे। मेहमान कप्तान माहेला जयवर्धने द्वारा बट्ट को रन आउट किए जाने के बाद ही दिन का खेल समाप्त घोषित कर दिया गया था।

इससे पहले, श्रीलंका ने अपनी पहली पारी में 606 रन बनाए थे। पहले दिन कुमार संगकारा (104) और थिलन समरवीरा (214) के बीच 204 रनों की साझेदारी हुई थी। दूसरे दिन समरवीरा ने इस श्रृंखला का दूसरा दोहरा शतक जड़ा।

समरवीरा ने अपनी 338 गेंदों की पारी में 32 चौके लगाए। इसके अलावा उन्होंने तिलकरत्ने दिलशान (145) के साथ पांचवें विकेट के लिए 207 रनों की साझेदारी भी निभाई। दिलशान ने 170 गेंदों पर 21 चौके लगाए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+