अभिनव बिन्द्रा ने पटना साहिब में मत्था टेका
अपने दो दिवसीय दौरे पर पटना आए अभिनव ने पत्रकारों को बताया कि भारत में निशानेबाजी तेजी से लोकप्रिय हो रही है और निशानेबाजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि प्रारंभ से ही मेरा लक्ष्य ओलंपिक में स्वर्ण पदक हासिल करने था जो पिछले वर्ष पूरा हो गया।
बिंद्रा ने कहा कि देश तथा बिहार में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है बस उन प्रतिभाओं को तराशने की आवश्यकता है। इसके लिए उनके लिए आधारभूत संरचना की व्यवस्था कराई जानी चाहिए।
देश के सर्वोच्च खेल सम्मान राजीव गांधी खेल रत्न से सम्मानित बिन्द्रा ने दोहराया कि भारतीय प्रशिक्षकों को भी आधुनिक प्रशिक्षण दिया जाए तो वे भी विदेशी प्रशिक्षकों की तरह कारगर साबित हो सकते हैं।
बिंद्रा ने पटना में अपने नाम से बन रहे खेल कॉम्पलेक्स में भी जाकर उसका निर्माण कार्य भी देखा। बिंद्रा के साथ उनके पिता ए़ एस़ बिन्द्रा भी थे।
इंडो-एशियन न्यू्ज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications