Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

भारत ने न्यूजीलैंड को 53 रनों से हराया

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने अधिकतम 38 ओवरों तक सीमित किए गए मैच में वीरेंद्र सहवाग (77), महेंद्र सिंह धौनी (नाबाद 84) और सुरेश रैना (66) के अर्धशतकों की बदौलत चार विकेट पर 273 रन बनाए ।

मेजबान टीम 28 ओवरों में नौ विकेट पर 162 रन ही बना सकी। 21वें ओवर के खेल के दौरान बारिश के कारण बाधा पड़ने के बाद उसे 28 ओवरों में 216 रन बनाने का संशोधित लक्ष्य मिला था।

मेजबान टीम की ओर से मार्क गुपटिल ने सर्वाधिक 64 रन बनाए जबकि रॉस टेलर ने 31 रनों का योगदान दिया। कप्तान डेनियल विटोरी 27 रन पर नाबाद लौटे। भारत की अनुशासित गेंदबाजी के आगे उसके पांच बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके।

भारत की ओर से हरभजन सिंह ने सर्वाधिक तीन विकेट लिए जबकि प्रवीन कुमार ने दो और जहीर खान, युवराज सिंह तथा यूसुफ पठान ने एक-एक विकेट लिया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+