Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

श्रीलंकाई क्रिकेटरों पर हमले की खबर सुनकर सन्न रह गए थे धौनी

न्यूजीलैंड के साथ खेले गए पहले एकदिवसीय मैच के बाद पत्रकारों को संबोधित करते हुए धौनी ने कहा, "मैं इस घटना की खबर सुनकर सन्न रह गया था। मैं बेहद स्तब्ध और निराश था। क्रिकेट दौरों के दौरान खिलाड़ियों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है।"

धौनी ने कहा कि क्रिकेटरों को निशाना बनाया जाना एक बेहद दुखदाई घटना है। उन्होंने कहा, "पहले तो आम लोगों पर हमले होते थे लेकिन अब क्रिकेटरों को भी निशाना बनाया जाने लगा है। अब साफ हो गया कि क्रिकेटर हमलावरों की गिरफ्त से बाहर नहीं हैं। भला, इससे ज्यादा चिंता की बात और क्या हो सकती है। मैं उम्मीद करता हूं कि श्रीलंका के खिलाड़ी सुरक्षित होंगे।"

धौनी ने कहा कि उन्हें इस बात की प्रसन्नता है कि जनवरी-फरवरी में उनकी टीम का प्रस्तावित पाकिस्तान दौरा रद्द कर दिया गया।

बकौल भारतीय कप्तान, "मैं अपने देश की सरकार के इस फैसले से खुश हूं। हमने समय रहते सही फैसला किया। यह हमारे साथ भी हो सकता था। मैं खुश हूं कि हमारी सरकार ने हमें वहां नहीं जाने दिया।"

उल्लेखनीय है कि मंगलवार को तीसरे दिन के खेल के लिए होटल से गद्दाफी स्टेडियम जाते वक्त श्रीलंकाई क्रिकेट टीम के काफिले पर अज्ञात बंदूकधारियों ने अंधाधुंध गोलियां चलाईं।

इस हमले में कप्तान माहेला जयवर्धने, कुमार संगकारा, असंथा मेंडिस, थिलन समरवीरा, थरंगा पारानाविताना और चमिंडा वास घायल हो गए, जबकि छह सुरक्षाकर्मी मारे गए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+