सरकार व आईपीएल, दोनों स्थिति की समीक्षा करेंगे
गृह मंत्रालय के एक उच्च पदस्थ सूत्र ने कहा, "आम चुनावों की तारीखें घोषित की जा चुकी हैं। इसके लिए लगभग एक महीने तक सुरक्षा कर्मियों की जरूरत पड़ेगी। चूंकि आईपीएल की तारीखें चुनावी तारीखों के साथ टकराएंगी, लिहाजा हम आईपीएल के आयोजकों से इसे स्थगित करने के लिए कहेंगे।"
सरकार की ओर से यह पहल ऐसे समय में की गई है, जब श्रीलंकाई टीम पर पाकिस्तान के लाहौर में मंगलवार को आंतकियों ने हमला किया। इस हमले में टीम के कप्तान माहेला जयवर्धने, उप कप्तान कुमार संगक्कारा सहित छह घायल हो गए।
श्रीलंकाई टीम लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में जारी दूसरा टेस्ट मैच खेलने जा रही थी। हमले में छह पुलिस कर्मियों की मौत हो गई।
एक समाचार चैनल के साथ साक्षात्कार में गृह मंत्री पी.चिदंबरम ने कहा कि उन्होंने अपने सचिव मधुकर गुप्ता को निर्देश दिया कि वह आईपीएल आयोजकों को सूचित कर दें कि कार्यक्रम में परिवर्तन किया जा सकता है।
चिदंबरम ने सीएनएन-आईबीएन के साथ एक साक्षात्कार में कहा, "मैंने गृह सचिव से कह दिया है जो कि आयोजकों से बुधवार को मुलाकात कर रहे हैं। मैं सभी को भरोसा दिलाना चाहता हूं कि भारत में क्रिकेट पूरी तरह सुरक्षित होगा।"
आईपीएल के चेयरमैन और आयुक्त ललित मोदी ने कहा कि खिलाड़ियों को सुरक्षा मुहैया कराने में वह कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications