जोहांसबर्ग, 3 मार्च (आईएएनएस)। आस्ट्रेलियाई किक्रेट टीम के कप्तान रिकी पोंटिंग का कहना है कि एशेज और बॉर्डर-गावस्कर ट्राफी की तर्ज पर दक्षिण अफ्रीका के साथ भी एक विशेष ट्रॉफी होनी चाहिए।
स्थानीय समाचार पत्र 'अफ्रीकन्स वीकली रिपोर्ट' के साथ बातचीत में पोंटिंग ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ श्रृंखला जीतना इंग्लैंड के खिलाफ एशेज जीतने जैसा ही होता है।
उन्होंने कहा, "मेरा मानना है कि अब वह समय आ गया है जब अफ्रीका और आस्ट्रेलिया के बीच एक ट्राफी होनी चाहिए।"
आस्ट्रेलियाई कप्तान ने कहा, "10 साल पहले तक सिर्फ एशेज ही एक विशेष ट्राफी थी लेकिन अब कई देशों के साथ कई ट्राफी खेली जा रही हैं।"
उन्होंने कहा कि इस बात की कोई वजह नहीं दिखती कि दोनों देशों में एक विशेष ट्राफी नहीं खेली जा सकती। दोनों ही देशों में कई क्रिकेट दिग्गज हैं जिनके नाम पर ट्राफी का आयोजन हो सकता है।
गौरतलब है कि आस्ट्रेलिया व इंग्लैंड के बीच एशेज और भारत व आस्ट्रेलिया में बॉर्डर-बावस्कर ट्राफी खेली जाती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।