हम भाग्यशाली हैं कि सकुशल घर लौट आए : जयवर्धने
पाकिस्तान से लौटने के बाद पत्रकारों को संबोधित करते हुए जयवर्धने कहा, "हम भाग्यशाली हैं कि हम में से किसी को गंभीर चोट नहीं लगी। पिछले जन्म में हमने जरूर अच्छे कर्म किए होंगे। इस घटना का हमारे मन पर गहरा असर पड़ा है। आशा है कि परिजनों से मिलने के बाद हम इस चोट (शारीरिक और मानसिक) से जल्ज से जल्द उबर जाएंगे।"
श्रीलंकाई कप्तान ने हमले में मारे गए पाकिस्तानी पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा, "जिन लोगों ने हमारी जान बचाने के लिए अपनी जान न्यौछावर कर दी, हम उन्हें शत-शत प्रणाम करते हैं। हमारे लिए बस चालक देव दूत बनकर आया था। उसकी बहादुरी, समझदारी और फुर्ति ने हमारी जिंदगी बचा ली।"
उल्लेखनीय है कि मंगलवार को दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन के खेल के लिए टीम होटल से गद्दाफी स्टेडियम जाते वक्त अज्ञात बंदूकधारियों ने श्रीलंकाई टीम के काफिले पर स्वचलित हथियारों से हमला किया था, जिसमें कप्तान जयवर्धने, कुमार संगकारा, असंथा मेंडिस, थिलन समरवीरा, थरंगा पारानाविताना और चमिंडा वास घायल हो गए थे जबकि छह सुरक्षाकर्मी मारे गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications