पाकिस्तान दौरे पर नहीं जाएगी न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड (एनजेडसी) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जस्टिन वॉन ने कहा, "हम पाकिस्तान दौरे पर नहीं जा रहे हैं। मेरी समझ से अब इस स्थिति को दोबारा साफ करने की जरूरत नहीं। मुझे लगता है कि आने वाले कुछ समय तक कोई भी विदेशी टीम पाकिस्तान दौरे पर नहीं जाएगी।"
एनजेडसी का यह फैसला लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम जाते वक्त अज्ञात बंदूकधारियों ने श्रीलंकाई टीम के काफिले पर स्वचालित हथियारों से किए गए हमले के बाद आया है।
इस हमले में श्रीलंकाई टीम के कप्तान माहेला जयवर्धने, कुमार संगकारा, असंथा मेंडिस, थिलन समरवीरा, थरंगा पारानाविताना और चमिंडा वास घायल हो गए थे जबकि छह सुरक्षाकर्मी मारे गए।
वॉन ने कहा, "यह बेहद चिंताजनक बात है कि पहली बार क्रिकेटरों को निशाना बनाकर हमला किया गया। इससे पहले ऐसा कभी नहीं हुआ। इस लिहाज से यह विश्व क्रिकेट के लिए बेहद चिंताजनक बात है। ऐसी स्थिति में कोई भी टीम पाकिस्तान दौरा नहीं करना चाहेगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications