सीए के प्रवक्ता पीटर यंग ने कहा है कि उनका देश पाकिस्तान के साथ खेली जाने वाली टेस्ट श्रृंखला किसी तटस्थ देश में कराने की संभावनाओं पर विचार कर रहा है।
यंग ने कहा, "पाकिस्तान ने यह स्वीकार कर लिया है कि सुरक्षा कारणों से हम उसके यहां नहीं जा सकते, लिहाजा वह यह मानने को तैयार हो गया है कि आने वाले दिनों में उसे अपने अधिकांश मैच इंग्लैंड में खेलने पड़ सकते हैं।"
यंग ने बताया कि इंग्लैंड पाकिस्तान के लिए दूसरे घर के तौर पर है क्योंकि उसके उत्तरी हिस्से में काफी संख्या में पाकिस्तानी मूल के लोग रहते हैं।
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इस संबंध में विचार करना शुरू कर दिया है। मंगलवार को लाहौर में श्रीलंकाई खिलाड़ियों पर हुए आतंकी हमले के बाद जो हालात पैदा हुआ है, उसके बाद तो उसे मजबूरन यह स्वीकार करना पड़ सकता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।