आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स टीम के लिए खेलने वाले ओराम का मानना है कि पिछले साल नवंबर में भारत पर हुए आतंकी हमले के साथ-साथ मंगलवार को लाहौर में हुए हमले को सम्मिलित रूप से देखा जाए तो आईपीएल के लिए भारत जाने का फैसला करने में काफी कठिनाई हो रही है।
ओराम ने कहा, "मुंबई हमले के बाद भी मुझे भारत जाने में कोई परहेज नहीं था लेकिन अब जबकि लाहौर में हुई एक घटना ने सबको हिला दिया है, मैं कई तरह के सवालों से घिर गया हूं। मैं जानता हूं कि भारतीय उपमहाद्वीप में अब खुले में घूमना संभव नहीं।"
उन्होंने कहा, "मेरे लिए जीवन काफी कीमती है और क्रिकेट की खातिर मैं इसे गंवाना नहीं चाहता। मैंने आईपीएल मे खेलने का सपना देखा था। पिछले साल मेरा यह सपना पूरा भी हो गया लेकिन अब मैं शादीशुदा हूं और इस कारण मैं अपनी जिंदगी जोखिम में नहीं डाल सकता। मैं आंख बंद करके फैसला नहीं कर सकता।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।