आतंक के सामने हथियार नहीं डालेंगे आस्ट्रेलियाई क्रिकेटर
मंगलवार को लाहौर में श्रीलंकाई क्रिकेटरों पर हुए आतंकी हमले ने आस्ट्रेलिया के कई खिलाड़ियों को डरा दिया है लेकिन नेथन ब्रेकन, डेविड हसी और डेविड वार्नर जैसे खिलाड़ियों ने खतरे की आशंका के बावजूद भारत दौरा करने की ठान ली है।
ब्रेकन ने समाचार पत्र 'डेली टेलीग्राफ' से कहा, "ऐसा लगने लगा कि आतंकवाद खेलों पर अपना असर दिखाने लगा है लेकिन इसके बावजूद मैं भारत दौरा करूंगा।"
कोलकाता नाइट राइडर्स टीम से जुड़े ब्रैड हॉज, हसी और कोच जान बुकानन ने कहा है कि वे आतंक के सामने हथियार नहीं डालेंगे।
हॉज ने कहा, "हमें इस संबंध में बयान नहीं देने के लिए कहा गया है लेकिन आज हम जहां खड़े हैं, वहां हमें ही आगे आकर कुछ करना होगा। लंदन में भी बम फटे थे लेकिन इसके बावजूद हम वहां खेले थे।"
राजस्थान रॉयल्स टीम के खिलाड़ी शेन वॉटसन ने कहा कि अगर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर संघ खिलाड़ियों के लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था करेगा तो वह भारत दौरा जरूर करना चाहेंगे।
बकौल वॉटसन, "मैं भारत जाने का इच्छुक हूं लेकिन इसके लिए क्रिकेटर संघ को वहां सुरक्षा की पर्याप्त व्यवस्था करनी होगी। आज की तारीख में हम कहीं भी सुरक्षित नहीं हैं। ऐसे हालात में हमें ही माहौल के हिसाब से ढलना होगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications