सोमदेव को यांग मिंग टेनिस सेंटर पर खेले जाने वाले मुकाबले में चीनी ताइपे के खिलाड़ी ती चेन से भिड़ना है। सोमदेव विश्ववरीयता क्रम में 150वें स्थान पर हैं जबकि चेन 365वें क्रम के खिलाड़ी हैं।
दूसरे एकल मुकाबले में रोहन बोपन्ना को चीनी ताइपे के शीर्ष वरीयता प्राप्त खिलाड़ी येन ह्सुन लू से भिड़ना है। बोपन्ना की रैंकिंग 320वीं है जबकि लू इस सूची में उनसे काफी ऊपर 59वें क्रम पर विराजमान हैं।
दूसरे दिन, शनिवार को भारत के महेश भूपति और लिएंडर पेस की दिग्गज जोड़ी युगल मुकाबलों में त्सुंग हुआ यांग और चू ह्यून यी के सामने होंगे।
रविवार को खेले जाने वाले रिवर्स सिंगल मुकाबले में जहां लू का सामना सोमदेव से होगा वहीं चेन को बोपन्ना के साथ दो-दो हाथ करने होंगे।
भारतीय टीम पिछले साल वर्ष 2005 के बाद पहली बार वर्ल्ड ग्रुप में पहुंची थी। हालांकि रोमानिया के हाथों हारने के बाद वह फिर से क्षेत्रीय ग्रुप में खिसक गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।