For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

जीत की लय बनाए रखने के लिए उतरेगी भारतीय टीम

By Staff

वेलिंग्टन, 5 मार्च (आईएएनएस)। नेपियर में न्यूजीलैंड से पहला एकदिवसीय मुकाबला जीतकर पांच मैचों की श्रृंखला में 1-0 की बढ़त बना चुकी भारतीय टीम शुक्रवार को वेलिंग्टन के वेस्टपेक पार्क में खेले जाने वाले दूसरे मुकाबले को भी जीतकर लय बरकरार रखना चाहेगी।

दो मैचों की ट्वेंटी-20 श्रृंखला गंवाने की निराशा से उबरते हुए भारतीय टीम ने पहले मैच में सम्मानजनक जीत हासिल की थी। उसके बल्लेबाजों ने अच्छी शुरुआत के बाद पारी को सलीके से संवारा था जबकि गेंदबाजों ने शुरुआती सफलता हासिल करने के बाद पारी के मध्य में काफी सधी हुईऔर किफायती गेंदबाजी की थी।

किसी अंतर्राष्ट्रीय मैच को जीतने के लिए जो जरूरी मूलमंत्र होता है, भारतीय टीम ने उसी को धारण किया था। लेकिन जैसा कि हम जानते हैं कि क्रिकेट में हर दिन नया होता है और पिछले रिकार्ड मायने नहीं रखते। दूसरा मैच जीतने के लिए भी भारतीय टीम को एक बार फिर उसी मूलमंत्र को अपनाना होगा।

पहले मैच में न्यूजीलैंड की टीम ऊंचे मनोबल के साथ मैदान में उतरी थी लेकिन अब मनोबल के खेल में पासा पलट चुका है। भारतीय टीम मे परिवर्तन के आसार नहीं के बराबर हैं लेकिन न्यूजीलैंड के सबसे सफल बल्लेबाज ब्रेंडन मैक्लम का खेलना संदिग्ध लग रहा है।

भारतीय टीम को मैक्लम की अनुपस्थिति का भरपूर फायदा उठाना होगा। यही नहीं, मैक्लम की गैरमौजूदगी में किवी बल्लेबाजी क्रम में परिवर्तन के आसार हैं। मार्क गुपटिल को जेस राइडर के साथ पारी की शुरुआत करने के लिए उतारा जा सकता है। ऐसी स्थिति में बाकी का बल्लेबाजी क्रम थोड़ा अव्यवस्थित होगा और भारतीय गेंदबाजों को इसी अव्यवस्था का फायदा उठाना होगा।

जहां तक भारतीय गेंदबाजी की बात है तो इस बार भी ईशांत शर्मा टीम के साथ नहीं होंगे। कंधे की चोट से परेशान ईशांत को पूरी तरह फिट होने तक टीम से बाहर रखने का फैसला किया गया है। बाकी के गेंदबाजों में परिवर्तन होने के आसार नहीं दिखते।

गेंदबाजी की तरह भारतीय बल्लेबाजी क्रम भी अपरिवर्तित रहेगा। हालात के हिसाब से इसमें फेरबदल किया जा सकता, जैसा कि पहले मैच में किया गया था लेकिन हालात ठीक रहे तो कप्तान महेंद्र सिंह धौनी अपने नियत क्रम पर ही मैदान में आना पसंद करेंगे।

अब तक मिली जानकारी के मुताबिक वेस्टपेक स्टेडियम की पिच धीमी है। यहां सीमरों को बहुत अधिक मदद नहीं मिलेगी। बारिश की आशंका बनी हुई है क्योंकि मौजूदा मौसम में पूरे न्यूजीलैंड में बारिश होती रहती है।

इतना जरूर है कि बारिश के कारण मैच रद्द नहीं होगा लेकिन पहले मैच की तरह इसके नतीजे के लिए डकवर्थ-लुइस प्रणाली की मदद लिए जाने की संभावना बहुत अधिक है।

नतीजे के लिहाज से यह मैदान मेजबान टीम के लिए भाग्यशाली रहा है क्योंकि पिछले पांच मौकों से डेनियल विटोरी की टीम इस मैदान पर हारी नहीं है। वैसे मेजबान टीम ने इस मैदान पर अब तक 15 मैच खेले हैं, जिसमें से 10 में उसकी जीत हुई है। पांच बार उसे हार का सामना करना पड़ा है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

**

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+