बुधवार को खेले गए लीग मुकाबले में बार्सिलोना ने जहां मालोर्का को 1-1 से बराबरी पर रोकते हुए फाइनल में स्थान बनाया वहीं बिल्बाओ ने सेविला को 3-0 से हराया।
इससे पहले खेले गए मुकाबले में बार्सिलोना ने मालोर्का को 2-0 से पराजित किया था, इस तरह वह मालोर्का पर 3-1 से गोल अंतर से जीत हासिल करने में सफल रहा।
दूसरी ओर बिल्बाओ की टीम इससे पहले खेले गए मैच में सेविला के हाथों 1-2 से हार गई थी लेकिन बुधवार की जीत ने उसे 4-2 के गोल अंतर से फाइनल में पहुंचा दिया।
बार्सिलोना और बिल्बाओ की टीमों के बीच फाइनल में रोमांचक भिड़ंत देखने को मिलेगी क्योंकि दोनों टीमों ने इस टूर्नामेंट में अब तक शानदार प्रदर्शन किया है।
खराब फार्म में चल रही बार्सिलोना की टीम ने जहां इस खिताब पर कुल 24 बार कब्जा किया है वहीं बिल्बाओ ने अब तक 23 बार इसमें खिताबी जीत हासिल की है।
बार्सिलोना की टीम 1998 के बाद पहली बार फाइनल में पहुंची है जबकि बिल्बाओ के लिए यह मैच ज्यादा अहम होगा क्योंकि वह 1985 के बाद पहली बार खिताबी मुकाबले के लिए स्थान सुरक्षित करने में सफल हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।