न्यूजीलैंड के समाचार पत्र 'न्यूजीलैंड हेराल्ड' के मुताबिक भारतीय टीम के साथ न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के सदस्य भी थे। मेजबान देश के प्रधानमंत्री ने दोनों टीमों के साथ काफी वक्त बिताया।
इस दौरान की खासतौर पर भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धौनी से मिले और उनके खेल की तारीफ की। की ने हाल के दिनों में शानदार प्रदर्शन करने वाली भारतीय टीम की भी सराहना की और उसे शुभकामनाएं दीं।
प्रधानमंत्री ने दोनों टीमों के कप्तानों से शुक्रवार को वेलिंग्टन के वेस्टपेक स्टेडियम में खेले जाने वाले दूसरे एकदिवसीय मैच के दौरान स्टेडियम पहुंचे का वादा भी किया।
भारतीय टीम पांच एकदिवसीय, दो ट्वेंटी-20 और तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला के लिए न्यूजीलैंड के 47 दिवसीय दौरे पर है।
दो मैचों की ट्वेंटी-20 श्रृंखला समाप्त हो चुकी है, जिसे मेजबान टीम ने 2-0 के अंतर से जीता जबकि पांच मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला में भारतीय टीम 1-0 की बढ़त कायम कर चुकी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।