खबर लिखे जाने तक फिल हगेज 90 गेंदों पर 14 चौकों की मदद से 75 रन बनाकर नाबाद थे जबकि साइमन कैटिच 81 गेंदों पर सात चौकों की मदद से 36 रन बनाकर उनका साथ दे रहे थे।
दूसरा टेस्ट मैच खेल रहे हगेज ने अपने करियर का दूसरा अर्धशतक लगाने के लिए 63 गेंदों का सामना करते हुए 11 चौके लगाए।
तीन मैचों की श्रृंखला में आस्ट्रेलियाई टीम 1-0 की बढ़त बना चुकी है। जोहांसबर्ग में 26 फरवरी से तीन मार्च तक खेले गए पहले मुकाबले में मेहमान टीम ने 162 रनों से जीत दर्ज की थी।
दूसरे टेस्ट में खेल रहीं टीमें इस प्रकार हैं :
आस्ट्रेलिया : फिल हगेस, साइमन कैटिच, रिकी पोंटिंग, माइकल हसी, माइकल क्लार्क, मार्कस नार्थ, ब्रैड हेडिन, एंड्रयू मैक्डोनाल्ड, मिशेल जानसन, पीटर सिडल और बेन हिफेनहॉस।
दक्षिण अफ्रीका : ग्रीम स्मिथ, नील मैकेंजी, हाशिम अमला, जैक्स कैलिस, जीन पॉल डुमिनी, अब्राहम डिविलियर्स, मार्क बाउचर, पॉल हैरिस, मोर्न मोर्कल, ड्वेन स्टेन और मखाया एंटिनी।
इंडो-एशियन न्यू्ज सर्विस।