For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

वेलिंग्टन में बारिश ने भारत और न्यूजीलैंड को 'हराया' (राउंडअप)

By Staff

मैच रद्द करने की घोषणा स्थानीय समयानुसार रात 8.45 बजे हुई लेकिन इससे पहले भारी बारिश के कारण तीन बार खेल में व्यवधान पड़ा।

अंतिम बार खेल रोके जाने तक भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अधिकतम 34-34 तक सीमित किए गए मैच में 28.4 ओवर के खेल के दौरान चार विकेट के नुकसान पर 188 रन बनाए थे।

मैच से एक दिन पहले गुरुवार को ही बारिश की आशंका जताई जा रही थी, हालांकि इसके कारण मैच के रद्द होने की संभावना बहुत कम थी। ऐसा कहा जा रहा था कि नेपियर में खेले गए पहले मुकाबले की तरह इस मैच का फैसला भी डकवर्थ-लुइस प्रणाली के तहत निकाले जाने के आसार बन सकते हैं लेकिन हुआ इसके उलट।

बहरहाल, भारतीय टीम ने एक बार फिर शानदार शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिए 76 रन जोड़े। सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने 36 गेंदों पर नौ चौकों की मदद से 54 रनों की विस्फोटक पारी खेली जबकि सचिन तेंदुलकर ने अपने करियर का 90वां अर्धशतक ठोका।

अपनी 61 रनों की तेज पारी के दौरान तेंदुलकर ने 69 गेंदों का सामना करते हुए सात चौके और एक छक्का जड़ा। उन्होंने गौतम गंभीर (30) के साथ दूसरे विकेट के लिए 63 रन जोड़े। गंभीर ने अपनी 36 गेंदों की पारी में दो चौके लगाए।

युवराज सिंह (0) ने हालांकि निराश किया लेकिन इसके बाद कप्तान महेंद्र सिंह धौनी (नाबाद 23) और सुरेश रैना (नाबाद 13) ने डटकर बल्लेबाजी की और स्कोर को 188 रनों तक ले गए।

बारिश ने हालांकि धौनी और रैना को बाकी के छह ओवरों में अपने बल्ले की चमक दिखाने का मौका नहीं दिया। धौनी ने अपनी 19 गेंदों की पारी में दो चौके लगाए जबकि रैना ने आठ गेंदों पर इतने ही चौके जड़े।

पांच मैचों की श्रृंखला में भारतीय टीम 1-0 से आगे चल रही है। उसने नेपियर में खेला गया पहला मैच 53 रनों से जीता था। श्रृंखला का तीसरा मुकाबला आठ मार्च को क्राइस्टचर्च के एएमआई स्टेडियम में खेला जाएगा।

इस मैच के लिए न्यूजीलैंड ने स्पिनर जीतन पटेल को कप्तान डेनियल विटोरी के स्थानापन्न के तौर पर टीम में शामिल किया है। विटोरी पिता बनने वाले हैं और उन्हें कभी भी अपनी पत्नी के पास जाना पड़ सकता है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+