For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

हगेज का शतक, आस्ट्रेलिया मजबूत स्थिति में (लीड-2)

By Staff

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेहमान टीम ने भोजनकाल तक बिना कोई विकेट खोए 119 रन बनाए थे। अपना दूसरा टेस्ट मैच खेल रहे हगेज ने भोजनकाल के बाद 132 गेंदों का सामना करते हुए 17 चौकों और दो छक्कों की मदद से अपना पहला शतक पूरा किया।

इससे पहले कैटिच ने अपने 50 रन 100 गेंदों पर नौ चौकों की मदद से पूरे किए थे। हगेज का विकेट 184 रन के कुल योग पर गिरा। हगेज ने अपनी 151 गेदों की पारी में 19 चौके और दो छक्के लगाए। उनका विकेट जैक्स कैलिस के खाते में गया।

इसके बाद कप्तान रिकी पोटिग कैटिच का साथ निभाने आए लेकिन वह नौ रन बनाकर पॉल हैरिस की गेंद पर नील मैकेंजी के हाथों लपके गए। खबर लिखे जाने तक कैटिच 115 गेंदों पर 14 चौके लगाकर नाबाद थे जबकि माइकल हसी एक रन बनाकर उनका साथ दे रहे थे।

तीन मैचों की श्रृंखला में आस्ट्रेलियाई टीम 1-0 की बढ़त बना चुकी है। जोहांसबर्ग में 26 फरवरी से तीन मार्च तक खेले गए पहले मुकाबले में मेहमान टीम ने 162 रनों से जीत दर्ज की थी।

इंडो-एशियन न्यू्ज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+