ब्रिटेन के समाचार पत्र 'गार्जियन' ने खबर दी है कि इस संदर्भ में बुकानन की इंग्लैंड व वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के आला अधिकारियों से बात चल रही है लेकिन यह अभी मुकाम तक नहीं पहुंची है।
बुकानन अभी कुछ समय पहले तक आस्ट्रेलियाई टीम के साथ भी सलाहकार के तौर पर जुड़े रहे हैं। इसके अलावा वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की कोलकाता नाइट राइडर्स टीम के भी कोच हैं।
ईसीबी के प्रबंध निदेशक हग मौरिस ने कहा कि वह बुकानन की कोचिंग क्षमताओं से अच्छी तरह परिचित हैं और यही कारण है कि एशेज श्रृंखला और अगर संभव हो सका तो उसके बाद के लिए भी वह बुकानन की सेवाएं लेने के इच्छुक हैं।
बुकानन ने कहा, "इस संबंध में मेरी ईसीबी अधिकारियों से बात चल रही है लेकिन फिलहाल हम किसी नतीजे पर नहीं पहुंचे हैं। हमारी बातचीत कई मुद्दों पर अटक रही है और मैं चाहता हूं कि उनका समाधान निकलने के बाद ही इसे मुकाम तक ले जाया जाए।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।