For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

भारत ने न्यूजलीलैंड को 58 रनों से हराया

By Staff

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने सचिन तेंदुलकर (163 रियायर्ड हर्ट), युवराज सिंह (87), महेंद्र सिंह धौनी (68) और सुरैश रैना (नाबाद 38) की शानदार पारियों की बदौलत निर्धारित 50 ओवर में चार विकेट पर 392 रन बनाए।

विशालकाय लक्ष्य का पीछा करते हुए मेजबान टीम 45.1 ओवर में 334 रन बनाकर पेवेलियन लौट गई। उसके लिए जेस राइडर ने सर्वाधिक 105 रन बनाए जबकि कप्तान ब्रेंडन मैक्लम ने 71, केइल मिल्स ने 54 और टिम साउथी ने 32 रनों का योगदान दिया।

भारत की ओर से हरभजन सिंह, युवराज सिंह और जहीर खान ने दो-दो विकेट लिए जबकि प्रवीन कुमार और यूसुफ पठान ने एक-एक विकेट लिए।

पांच मैचों की श्रृंखला में भारतीय टीम 2-0 की बढ़त बना चुकी है। नेपियर में खेला गया पहला मैच उसने 53 रनों से जीता था जबकि दूसरा मैच बेनतीजा रहा था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+