मेजबान टीम ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक सात विकेट के नुकसान पर 138 रन बनाए थे। तीसरे दिन उसके बल्लेबाज कुल योग में एक भी रन नहीं जोड़ सके और पेवेलियन लौट गए। तीसरे दिन सिडल ने दो और मैक्डोनाल्ड ने एक विकेट लिए।
इस तरह पहली पारी में 352 रन बनाने वाली आस्ट्रेलियाई टीम ने पहली पारी के आधार पर 214 रनों की अहम बढ़त हासिल कर ली। खबर लिखे जाने तक मेहमान टीम ने अपनी दूसरी पारी में एक विकेट के नुकसान पर 85 रन बना लिए थे।
पहली पारी में शानदार 115 रन बनाने वाले फिल हगेज 72 गेंदों पर सात चौकों की मदद से 42 रन बनाकर खेल रहे थे जबकि कप्तान रिकी पोंटिंग 12 रन बनाकर उनका साथ दे रहे थे।
पहली पारी में शतक लगाने वाले सलामी बल्लेबाज साइमन कैटिच 47 गेंदों पर तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 30 रन बनाकर जैक्स कैलिस की गेंद पर पॉल हैरिस द्वारा लपके गए। आस्ट्रेलिया ने मेजबान टीम पर 298 रनों की बढ़त बना ली है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।