इस जीत के साथ भारत तीसरे दौर में जगह बनाने में सफल रहा, जहां उसका सामना आस्ट्रेलिया और थाईलैंड के बीच होने वाले मुकाबले के विजेता से होगा।
भारतीय टीम पिछले साल वर्ल्ड ग्रुप में पहुंची थी लेकिन रोमानिया से मिली हार के कारण उसे फिर से एशिया ओसेनिया ग्रुप में लौटना पड़ा। भारतीय टीम 2005 में भी वर्ल्ड ग्रुप प्ले ऑफ दौर में पहुंची थी।
रविवार को खेले गए दूसरे रिवर्स सिंगल मुकाबले में हालांकि भारत के रोहन बोपन्ना मेजबान टीम के यांग त्सूंग ह्वा के हाथों 3-6, 7-6 (6), 6-7 (5) से हार गए लेकिन इसी दिन खेले गए पहले रिवर्स सिंगल मुकाबले में सोमदेव देववर्मन ने लू येन ह्सूंग को 6-1, 6-2, 6-3 से हराकर भारतीय टीम को 3-1 की अजेय बढ़त दिला दी थी।
शनिवार को पहले दिन दो एकल मुकाबले हुए थे, जिसमें दोनों टीमों ने एक-एक मैच जीता था। पहले दिन स्कोर 1-1 से बराबर रहा था, लेकिन दूसरे दिन महेश भूपति और लिएंडर पेस ने युगल मुकाबला जीतकर अपनी टीम को 2-1 से बढ़त दिला दी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।