For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

हगेज और पोंटिंग का अर्धशतक, आस्ट्रेलिया को 400 रनों की बढ़त (लीड-1)

By Staff

खबर लिखे जाने तक मेहमान टीम ने अपनी दूसरी पारी में एक विकेट के नुकसान पर 186 रन बना लिए थे। पहली पारी में शानदार 115 रन बनाने वाले हगेज 164 गेंदों पर 11 चौकों की मदद से 78 रन बनाकर खेल रहे थे जबकि पोंटिंग 75 गेंदों पर 12 चौकों की मदद से 72 बनाकर उनका साथ दे रहे थे।

पहली पारी में शतक लगाने वाले सलामी बल्लेबाज साइमन कैटिच 47 गेंदों पर तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 30 रन बनाकर जैक्स कैलिस की गेंद पर पॉल हैरिस द्वारा लपके गए।

इससे पहले, मिशेल जानसन (37/3), एलन मैक्डोनाल्ड (25/3) और पीटर सिडल (20/2) की शानदार गेंदबाजी की बदौलत आस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी 138 रनों पर समेट दी।

मेजबान टीम ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक सात विकेट के नुकसान पर 138 रन बनाए थे। तीसरे दिन उसके बल्लेबाज कुल योग में एक भी रन नहीं जोड़ सके और पेवेलियन लौट गए।

तीसरे दिन सिडल ने दो और मैक्डोनाल्ड ने एक विकेट लिए। आस्ट्रेलियाई टीम ने अपनी पहली पारी में 352 रन बनाए थे। इस आधार पर पहली पारी में उसे 214 रनों की अहम बढ़त हासिल हुई।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+