For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

आस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका के सामने रखा 546 रनों का लक्ष्य

By Staff

मैच के चौथे दिन आस्ट्रेलिया ने पांच विकेट पर 331 रन बनाकर अपनी दूसरी पारी घोषित कर दी। पहली पारी के आधार पर मिले 214 रनों की बढ़त को मिलाकर उसकी कुल बढ़त 545 रनों की हो गई।

आस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 352 रन बनाए थे जबकि मेजबान टीम अपनी पहली पारी में 138 रन ही बना सकी थी।

दूसरी पारी में आस्ट्रेलिया की ओर से फिल हगेज ने सर्वाधिक 160 रन बनाए। मैच के तीसरे दिन 136 रनों पर नाबाद लौटे हगेज ने 323 गेंदों का सामना करते हुए 15 चौके और तीन छक्के लगाए। अपना दूसरा टेस्ट मैच खेल रहे हगेज ने पहली पारी में भी शतक लगाया था।

उपकप्तान माइकल क्लार्क 39 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 23 रन बनाकर नाबाद लौटे जबकि कप्तान रिकी पोंटिंग ने 81 और सलामी बल्लेबाज साइमन कैटिच ने 30 रन बनाए। पोंटिंग और कैटिक के विकेट तीसरे दिन गिर गए थे।

दूसरी पारी में दक्षिण अफ्रीका की ओर से ड्वेन स्टेन, मखाया एंटिनी, मोर्न मोर्कल, जैक्स कैलिस और जीन पॉल डुमिनी ने एक-एक विकेट लिए।

खबर लिखे जाने तक मेजबान टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 17 ओवर के खेल में बिना कोई विकेट खोए 35 रन बना लिए थे।

पारी की शुरुआत करने आए हाशिम अमला 49 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 25 रन बनाकर खेल रहे थे जबकि नील मैकेंजी नौ रन बनाकर उनका साथ दे रहे थे।

तीन मैचों की श्रृंखला में मेहमान टीम 1-0 से आगे चल रही है। उसने जोहांसबर्ग में खेला गया पहला मैच 162 रनों से जीता था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+