परामर्श सत्र के बाद जिंदगी लौटी पटरी पर : सायमंड्स
सायमंड्स के मुताबिक परामर्श सत्र से उन्हें न सिर्फ उनकी प्रेमिका कैटी जानसन के करीब आने का मौका मिला बल्कि इससे क्रिकेट के साथ-साथ उन्हें अवसाद भुलाने में भी मदद मिली।
सायमंड्स ने कहा, "पहले मैं सोचता था कि परामर्श सत्र से कोई फायदा नहीं होता लेकिन वहां जाने के बाद मेरी सोच पूरी तरह बदल गई। इस सत्र ने मेरी जिंदगी और सोच बदलकर रख दी है।"
सायमंड्स ने कहा कि एक समय ऐसा भी आया था जब वह क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) का वार्षिक करार खोने के कगार पर खड़े थे लेकिन परामर्श सत्र की वजह से उन्होंने महसूस किया कि वह गलत दिशा में बढ़ रहे थे।
सायमंड्स ने कहा कि वह जुलाई में इंग्लैंड के साथ खेली जाने वाली एशेज श्रृंखला के माध्यम से राष्ट्रीय टीम में वापसी का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं। सायमंड्स को दक्षिण अफ्रीका के साथ खेली जा रही टेस्ट श्रृंखला के लिए टीम में शामिल नहीं किया गया है।
उन्होंने कहा, "एक समय ऐसा था, जब मैं शराब में डूबा रहता था लेकिन अब मैंने अपने करियर की अहमियत को समझ ली है। मैं जुलाई में इंग्लैंड के साथ खेली जाने वाली एशेज श्रृंखला के माध्यम से राष्ट्रीय टीम में वापसी का लक्ष्य लेकर चल रहा हूं। मैं क्रिकेट से दूर नहीं रह सकता।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications