जोहांसबर्ग, 9 मार्च (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के लिए भारत में अगर सुरक्षा अपर्याप्त दिखी तो दक्षिणी अफ्रीकी क्रिकेटर इस टवेंटी-20 टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं लेंगे।
दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाल रही कंपनी निकोलस, स्टेन एंड एसोसिएट्स के निदेशक रॉबर्ट निकोलस ने स्थानीय समाचार पत्र 'अफ्रीकन्स वीकली रिपोर्ट' के साथ बातचीत में यह बात कही ।
उन्होंने कहा, "हम भारतीय अधिकारियों के साथ निरंतर संपर्क में बने हुए हैं। हम स्टेडियम में खिलाड़ियों की सुरक्षा के लिए जिम्मेदार नहीं हैं लेकिन हम खिलाड़ियों का पूरा ख्याल रखेंगे।"
निकोलस ने कहा, "अगर हम महसूस करेंगे कि सुरक्षा हमारे मानदंडों के मुताबिक नहीं है तो हम खिलाड़ियों को भारत जाने की इजाजत नहीं देंगे।"
उन्होंने कहा कि एक बड़ी समस्या यह भी है कि आईपीएल के दौरान भारत में आम चुनाव भी होंगे और ऐसे में सुरक्षाकर्मियों की कमी पड़ सकती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।