अहमदाबाद और विशाखापट्टनम में भी खेले जाएंगे आईपीएल मैच

By Staff

मोदी ने मंगलवार को पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश के शहर धर्मशाला को भी आयोजन स्थलों की सूची में शामिल करने पर विचार किया जा रहा है।

आईपीएल के पहले संस्करण के मुकाबले मुंबई, बेंगलुरू, चेन्नई, हैदराबाद, कोलकाता, नई दिल्ली, चंडीगढ़ और जयपुर में खेले गए थे।

मोदी ने एक बार फिर कहा कि आईपीएल के दूसरे संस्करण का आयोजन अगले महीने ही होगा लेकिन लोकसभा चुनावों के मद्देनजर इसके लिए सुरक्षाबलों की तैनाती में कमी की आशंका अब भी बरकरार है।

आईपीएल प्रमुख ने हालांकि दूसरे संस्करण की नई तारीख की घोषणा नहीं की। उन्होंने कहा, "हम कार्यक्रम को पुनर्निधारित करने के प्रयास में लगे हुए हैं। यह काफी पेचीदी प्रक्रिया है और इसमें अभी थोड़ा समय लगेगा।"

मोदी ने हालांकि इतना जरूर कहा कि इस बार आईपीएल का उद्घाटन और समापन समारोह नवी मुंबई स्थित डी.वाई. पाटिल स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, March 10, 2009, 2:40 [IST]
Other articles published on Mar 10, 2009
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+