For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

नागपुर और धर्मशाला में भी कराए जा सकते हैं आईपीएल मैच (लीड-1)

By Staff

मोदी ने मंगलवार को पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि आठ प्रमुख शहरों के अलावा अहमदाबाद और विशाखापट्टनम को आयोजन स्थलों की सूची में शामिल किया जा चुका है और अब इसमें हिमाचल प्रदेश के शहर धर्मशाला और महाराष्ट्र के शहर नागपुर को भी जोड़ने पर विचार किया जा रहा है।

आईपीएल के पहले संस्करण के मुकाबले मुंबई, बेंगलुरू, चेन्नई, हैदराबाद, कोलकाता, नई दिल्ली, चंडीगढ़ और जयपुर में खेले गए थे।

मोदी ने जयपुर को आयोजन स्थलों की सूची से हटाए जाने की खबरों को बेबुनियाद बताया। उन्होंने कहा कि गुलाबी नगरी में राजस्थान रॉयल्स के मैच कराए जाएंगे। मोदी ने कहा कि चेन्नई सुपरकिंग्स टीम अपने सभी मैच चेन्नई में ही खेलेगी।

उन्होंने कहा, "मैं यह नहीं कह सकता कि जयपुर में कितने मैच कराए जाएंगे लेकिन इतना तय है कि वहां राजस्थान रॉयल्स टीम से जुड़े मैच कराए जाएंगे। फिलहाल हमें राजस्थान सरकार की ओर से सुरक्षा संबंधी आश्वासन का इंतजार है। मुश्किल यह है कि चुनावों के मद्देनजर हम मई में वहां मैच नहीं करा सकते।"

मोदी ने एक बार फिर कहा कि आईपीएल के दूसरे संस्करण का आयोजन अगले महीने ही होगा लेकिन लोकसभा चुनावों के मद्देनजर इसके लिए सुरक्षाबलों की तैनाती में कमी की आशंका अब भी बरकरार है।

आईपीएल प्रमुख ने हालांकि दूसरे संस्करण की नई तारीख की घोषणा नहीं की। उन्होंने कहा, "हम कार्यक्रम को पुनर्निधारित करने के प्रयास में लगे हुए हैं। यह काफी पेचीदी प्रक्रिया है और इसमें अभी थोड़ा समय लगेगा।"

मोदी ने हालांकि इतना जरूर कहा कि इस बार आईपीएल का उद्घाटन और समापन समारोह नवी मुंबई स्थित डी.वाई. पाटिल स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+