For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

सहवाग का शानदार शतक, भारत आसान जीत की ओर (लीड-4)

By Staff

हेमिल्टन, 11 मार्च (आईएएनएस)। सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के शानदार शतक की बदौलत भारत स्थानी सेडन पार्क स्टेडियम में न्यूजीलैंड के साथ खेले जा रहे चौथे एकदिवसीय क्रिकेट मैच में शानदार जीत की ओर अग्रसर है।

सहवाग ने 13 चौकों और चार छक्कों की सहायता से महज 60 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। इसके साथ ही वह भारत की ओर से सबसे तेज शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। एकदिवसीय मैचों में यह सातवां सबसे तेज शतक है।

गौतम गंभीर ने 50 रन बना लिए हैं और वह भी मैदान पर डटे हुए हैं। समाचार लिखे जाने तक भारत ने 19 ओवरों के खेल में 165 रन बनाए थे। बारिश के कारण लक्ष्य को पुन : संशोधित किया गया और भारत को 43 ओवरों में 263 रन बनाने का लक्ष्य दिया गया। इस तरह भारत को शेष 24 ओवरों में जीत के लिए 98 रनों की और आवश्यकता है।

इससे पहले न्यूजीलैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के खिलाफ निर्धारित 47 ओवरों में 270 रन बनाए लेकिन डकवर्थ लुइस नियम के तहत भारत के समक्ष 43 ओवरों में 263 रन बनाने की चुनौती रखी गई।

सलामी बल्लेबाजों जेस राइडर और ब्रेंडन मैक्लम के शानदार आगाज के बाद एक समय न्यूजीलैंड की पारी लड़खड़ाती दिखाई दी लेकिन मैकग्लाशन और इलियट की शानदार बल्लेबाजी ने मेजबान टीम को बेहद चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा करने में मदद की।

मैकग्लाशन और इलियट ने छठे विकेट के लिए महज 10 ओवरों में 95 रनों की नाबाद साझीदारी की। मैकग्लाशन 56 और इलियट 35 रनों पर नाबाद रहे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+