For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

अच्छी शुरुआत के बाद न्यूजीलैंड की पारी लड़खड़ाई

By Staff

सलामी बल्लेबाजों जेस राइडर और ब्रेंडन मैक्लम ने पहले विकेट की साझीदारी में 102 रन जोड़कर टीम को अच्छी शुरुआत दी। राइडर 46 रन बनाकर युवराज की गेंद पर सुरेश रैना के हाथों लपके गए। राइडर ने 57 गेंदों की अपनी पारी में छह चौके जड़े।

इसके बाद न्यूजीलैंड ने जल्दी-जल्दी तीन और विकेट गंवा दिए। टेलर (5) युसूफ पठान की गेंद पर रोहित शर्मा के हाथों कैच आउट हुए उस समय टीम का स्कोर 114 रन था। मैक्लम (77) और गुपटिल ने तीसरे विकेट की साझीदारी में 41 रन जोड़े लेकिन 155 के स्कोर पर जहीर खान ने मैक्लम को एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया। अभी टीम का स्कोर 156 ही हुआ था कि जैकब ओराम (1) भी चलते बने, उन्हें ईशांत शर्मा की गेंद पर धौनी ने लपका।

समाचार लिखे जाने तक न्यूजीलैंड ने 37 वें ओवर में 174 रन बना लिए थे। गुपटिल (25) और मैकग्लाशन (11) मैदान पर डटे हुए थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+