For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

47-47 ओवर के मैच में भारत के समक्ष 281 रनों का लक्ष्य (लीड-2) (संशोधन के साथ)

By Staff

सलामी बल्लेबाजों जेस राइडर और ब्रेंडन मैक्लम के शानदार आगाज के बाद एक समय न्यूजीलैंड की पारी लड़खड़ाती दिखाई दी लेकिन मैकग्लाशन और इलियट की शानदार बल्लेबाजी ने मेजबान टीम को बेहद चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा करने में मदद की।

इससे पहले दोनों सलामी बल्लेबाजों ने पहले विकेट की साझीदारी में 102 रन जोड़कर टीम को अच्छी शुरुआत दी। राइडर 46 रन बनाकर युवराज की गेंद पर सुरेश रैना के हाथों लपके गए। राइडर ने 57 गेंदों की अपनी पारी में छह चौके जड़े।

इसके बाद न्यूजीलैंड की टीम जल्दी-जल्दी चार विकेट गंवाकर मुश्किल में फंसती दिखाई दी। टेलर (5) युसूफ पठान की गेंद पर रोहित शर्मा के हाथों कैच आउट हुए उस समय टीम का स्कोर 114 रन था। मैक्लम (77) और गुपटिल ने तीसरे विकेट की साझीदारी में 41 रन जोड़े लेकिन 155 के स्कोर पर जहीर खान ने मैक्लम को एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया।

टीम के स्कोर में एक रन और जुड़ा था तभी जैकब ओराम (1) भी चलते बने, उन्हें ईशांत शर्मा की गेंद पर धौनी ने लपका। पारी के 37 वें ओवर की अंतिम गेंद पर गुपटिल 25 रन बनाकर आउट हो गए उस समय टीम का कुल योग 175 रन था।

इसके बाद मैकग्लाशन और इलियट ने छठे विकेट के लिए महज 10 ओवरों में 95 रनों की नाबाद साझीदारी की। मैकग्लाशन 56 और इलियट 35 रनों पर नाबाद रहे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+