ओलंपिक जैसी होगी फीफा 2010 की सुरक्षा

By Staff
लंदन। फुटबाल की सर्वोच्च संस्था- फेडरेशन ऑफ इंटरनेशनल फुटबाल एसोसिएशन (फीफा) ने कहा है कि 2010 में दक्षिण अफ्रीका में होने वाले विश्व कप के दौरान बीजिंग ओलंपिक जैसी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी।

ब्रिटेन के समाचार पत्र 'द टाइम्स' के मुताबिक पिछले मंगलवार को पाकिस्तान के शहर लाहौर में श्रीलंकाई क्रिकेट खिलाड़ियों पर हुए हमले के बाद खेल आयोजनों पर आतंकवादी हमलों के खतरे के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में फीफा प्रमुख सैप ब्लैटर ने कहा कि उस हमले के कारण 2010 विश्व कप पर किसी तरह का खतरा नहीं है।

ब्लैटर ने कहा, "लाहौर में हुए आतंकी हमले से 2010 विश्व कप को कोई खतरा नहीं है लेकिन इसके बावजूद हम सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम करेंगे। पाकिस्तान में जो कुछ हुआ वह काफी हद तक राजनीति से प्रेरित था। वहां ऐसी घटनाएं होती रहती हैं। हम दक्षिण अफ्रीका में बीजिंग ओलंपिक जैसी सुरक्षा व्यवस्था तय करेंगे। हम किसी तरह की ढील नहीं बरतेंगे। "

ब्लैटर ने साफ किया कि सुरक्षा इंतजामों के कारण फुटबाल प्रशंसकों को किसी तरह की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा।

बकौल ब्लैटर, "प्रशंसकों की आवाजाही पर किसी प्रकार की रोक नहीं होगी। हम कोशिश करेंगे कि उन्हें कम से कम दिक्कत हो लेकिन साथ ही हम उनसे सहयोग की अपेक्षा भी करते हैं।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Thursday, March 12, 2009, 1:08 [IST]
Other articles published on Mar 12, 2009
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+