महिला विश्व कप : आस्ट्रेलिया की लगातार दूसरी जीत

By Staff

गुरुवार को स्थानीय ड्रूमोएन ओवल मैदान पर टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए आस्ट्रेलियाई महिलाओं ने निर्धारित 50 ओवरों में सात विकेट खोकर 211 रन बनाए।

जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 50 ओवर में सात विकेट पर 164 रन ही बना सकी। वेस्टइंडीज की ओर से डिएंडरा डॉटिन ने सर्वाधिक 51 रन बनाए जबकि स्टाफेनी टेलर ने 32 रनों का योगदान दिया।

इससे पहले, आस्ट्रेलिया की ओर से शैली निट्स्के ने 60 गेंदों पर पांच चौकों और एक छक्के की मदद से 45 रन बनाए जबकि जॉडी फील्ड्स ने 65 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 42 रनों का योगदान दिया।

इसके अलावा एलेक्स ब्लैकवेल 56 गेंदोंे पर दो चौकों और एक छक्के की मदद से 46 रन बनाकर नाबाद लौटीं। पैरी ने भी 35 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 36 रन बनाए। पैरी को 'वुमैन ऑफ द मैच' चुना गया।

ग्रुप-ए में आस्ट्रेलिया की यह लगातार दूसरी जीत है जबकि वेस्टइंडीज को लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा है।

पहले लीग मैच में न्यूजीलैंड ने आस्ट्रेलिया को 13 रनों से पराजित किया था जबकि वेस्टइंडीज ने अपने पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका को शिकस्त दी थी। इससे पहले वेस्टइंडीज को न्यूजीलैंड के हाथों भी हार मिली थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Thursday, March 12, 2009, 1:32 [IST]
Other articles published on Mar 12, 2009
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+