सिडल और हिफेनहॉस को दक्षिण अफ्रीका के साथ खेली जाने वाली पांच मैचों की एकदिवसीय और दो मैचों की ट्वेंटी-20 श्रृंखला के लिए टीम में शामिल नहीं किया गया है।
तेज गेंजबाजों की भरपाई के लिए चयनकर्ताओं ने क्वींसलैंड के युवा तेज गेंदबाज बेन लाफेनलिन को टीम में शामिल किया है। लाफेनलिन के पिता ट्रेवर लाफेनलिन 1978-79 सत्र के दौरान आस्ट्रेलिया के लिए तीन टेस्ट और छह एकदिवसीय मैच खेल चुके हैं।
अपने पिता के नक्शेकदम पर चलते हुए राष्ट्रीय टीम में जगह बनाने वाले लाफेनलिन ने आस्ट्रेलिया के घरेलू क्रिकेट में 11 मैचों में 14.86 के औसत से 23 विकेट लेकर चयनकर्ताओं का विश्वास जीता है।
सीए की चयन समिति के प्रमुख एंड्रयू हिल्डिच ने कहा, "हमने सिडल और हिफेनहॉस को जून में इंग्लैंड में खेली जाने वाले ट्वेंटी-20 विश्व कप और जुलाई में इंग्लैंड के साथ होने वाली एशेज श्रृंखला के मद्देनजर आराम देने का फैसला किया है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।