बुधवार को खेले गए एकतरफा मुकाबले में मैनचेस्टर युनाइटेड ने जहां इटली के प्रमुख क्लब इंटर मिलान को 2-0 से पराजित किया वहीं बार्सिलोना ने लियोन को 5-2 से हराया।
मैनचेस्टर युनाइटेड के लिए नमांजा विदिक और क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने गोल किए। मैनचेस्टर युनाइटेड ने इससे पहले खेले गए मैच में मिलान को 0-0 से बराबरी पर रोका था।
उधर, स्पेनिश लीग की तालिका में शीर्ष पर चल रहे बार्सिलोना ने मध्यांतर तक लियोन पर 4-0 की बढ़त बना रखी थी। उसके लिए थिएरी हेनरी ने दो गोल किए।
लियोन के लिए जीन माकौन और करीम बेंजेमा ने एक-एक गोल किए लेकिन उनका यह प्रयास शुरुआत से ही बड़े अंतर से पिछड़ रही उनकी टीम को जीत दिलाने के लिए नाकाफी साबित हुआ।
इंग्लैंड का क्लब लिवरपूल, चेल्सी, स्पेन का क्लब विलारियल और जर्मन का अग्रणी क्लब बायर्न म्यूनिख क्वार्टर फाइनल में जगह बना चुके हैं। क्वार्टर फाइनल के लिए ड्रॉ शुक्रवार को निकाले जाएंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।