मुझसे बेहतर कोच हैं कर्स्टन : जॉन राइट

By Staff

वेबसाइट 'क्रिकइंफो डॉट कॉम' के मुताबिक राइट ने कर्स्टन की कोचिंग शैली की तारीफ करते हुए कहा कि उनकी देखरेख में भारतीय टीम ने 'घर और बाहर' दोनों स्तरों पर अच्छा प्रदर्शन किया है।

बकौल राइट, "कर्स्टन विचारों से भरपूर क्रिकेट से सच्चा प्यार करने वाले इनसान हैं। मेरे लिहाज से वह भारतीय टीम को प्रशिक्षित करने से जुड़ी प्रतिष्ठा से अच्छी तरह वाकिफ हैं।"

राइट ने कहा कि भारत में सफल होने के लिए दूसरी जगह आजमाई गई रणनीति की नहीं बल्कि भारत में ही सफलतापूर्वक अमल में लाई गई रणनीति की जरूरत होती है।

भारतीय टीम के पूर्व कोच ने कहा, "आप बेशक भारत में अपने यहां से ले जाई गई रणनीति को आजमाइए लेकिन इससे भी ज्यादा जरूरी यह है कि आप वहां सफलतापूर्वक आजमाई गई नीतियों का अनुसरण करें। खिलाड़ियों के खेल में सुधार लाने के लिए उनसे बेहतर तालमेल बहुत जरूरी होता है।"

भारत के साथ खेली जाने वाली तीन मैचों की टेस्ट श्रृंखला में अपनी टीम के प्रदर्शन को लेकर राइट ने कहा कि उनकी टीम में प्रतिभा और क्षमता दोनों है, लेकिन भारत को हराना उसके लिए काफी कठिन होगा।

राइट ने कहा, "हमारी तैयारी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार चल रही है। हमने इस श्रृंखला के लिए काफी तैयारी की है। हमारे खिलाड़ियों में प्रतिभा भी है और दिग्गज टीमों से भिड़ने का माद्दा भी। देखना है कि वे अपने इस हुनर और जज्बे को कहां तक अमल में ला पाते हैं।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Thursday, March 12, 2009, 6:40 [IST]
Other articles published on Mar 12, 2009
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+