न्यूजीलैंड टेस्ट टीम का ऐलान, अनुभवी और युवाओं दोनों पर भरोसा
स्थानीय समाचार पत्र 'न्यूजीलैंड हेराल्ड' के मुताबिक एकदिवसीय श्रृंखला गंवाने के बाद भारत के मजबूत बल्लेबाजी क्रम को देखते हुए कीवी टीम की गेंदबाजी को मजबूत करने की कोशिश की गई है। इसी के तहत 45 टेस्ट मैचों का अनुभव रखने वाले मार्टिन को टीम में शामिल किया गया है।
हेमिल्टन के सेडन पार्क में बुधवार से शुरू हो रहे पहले टेस्ट मैच के लिए टीम में नवोदित तेज गेंदबाज 30 वर्षीय अर्नल के अवाला बल्लेबाज मार्टिन गुपटिल को भी स्थान दिया गया है। स्पिन गेंदबाज जीतन पटेल भी टीम में अपना स्थान बनाने में कामयाब रहे हैं। वह कप्तान विटोरी के साथ मिलकर टीम के फिरकी विभाग को मजबूती देंगे।
न्यूजीलैंड की टेस्ट टीम इस प्रकार है: डेनियल विटोरी (कप्तान), ब्रेंट अर्नल, जेम्स फ्रैंकलिन, डेनियल फ्लाइन, मार्टिन गुपटिल, टिम मैक्लनटॉस, ब्रैंडन मैक्कलम, क्रिस मार्टिन, काइले मिल्स, इयान ओ'ब्रायन, जेस राइडर, जीतन पटेल और रॉस टेलर।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications