सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा के लिए गृह मंत्री पी. चिदंबरम की अध्यक्षता में शुक्रवार को यहां एक उच्चस्तरीय सुरक्षा बैठक आयोजित की गई जिसमें गृह सचिव मधुकर गुप्ता, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) एम.के.नारायणन और खुफिया ब्यूरो(आईबी) प्रमुख राजीव माथुर ने हिस्सा लिया।
बैठक में आईपीएल से कहा गया कि वह मंत्रालय के पास संशोधित कार्यक्रम जमा कराएं।
आईपीएल के दूसरे संस्करण के मैचों की मेजबानी कर रहे राज्यों के पुलिस प्रमुखों ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये गुप्ता से कहा वे बिना अतिरिक्त सुरक्षा बल के ट्वेंटी-20 मैचों को पूर्ण सुरक्षा देने में सक्षम नहीं हैं।
बताया जाता है कि आंध्र प्रदेश पुलिस ने कहा कि चुनाव के दौरान मैचों को सुरक्षा मुहैया कराना संभव नहीं है।
इससे पहले आईपीएल के आयोजकों ने 7 मार्च को प्रतियोगिता का एक नया कार्यक्रम बना कर गृह मंत्रालय के सामने पेश किया था जिसमें चुनाव के दिन और मैच के दिन में दो से छह दिन का अंतर रखा गया था।
आईपीएल के आयुक्त ललित मोदी ने एक टेलीविजन चैनल से कहा कि वे मैचों के नए कार्यक्रम के साथ तैयार हैं। इस बीच खबर है कि आईपीएल ने सरकार के निर्णय के संदर्भ में एक आपात बैठक बुलाई है।
आईपीएल के मैच दिल्ली, पश्चिम बंगाल,आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, पंजाब, राजस्थान, तमिलनाडु और कर्नाटक में होने हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*