ऑकलैंड एकदिवसीय: सहवाग, गंभीर, और रैना पेवेलियन लौटे (लीड-1)
वेबसाइट 'क्रिकइंफो डॉट कॉम' के मुताबिक ऑकलैंड के ईडन पार्क पर भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। बारिश की वजह से मैच समय पर नहीं शुरू हो सका इसलिए यह मैच अब 43-43 ओवरों का खेला जा रहा है।
सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग और गौतम गंभीर ने भारत को तेज शुरुआत दी लेकिन गंभीर काइले मिल्स की एक गेंद पर चकमा खा गए और मात्र पांच रन बनाकर ही पेवेलियन लौट गए। गंभीर के आउट होने के बाद शनदार फार्म में चल रहे शुरेश रैना भी सहवाग का ज्यादा देर साथ नहीं दे सके और महज आठ रन जोड़कर जैकब ओराम का शिकारन बन गए।
इन दोनों के पेवेलियन लौटते ही सहवाग भी 27 गेंदों पर ताबड़तोड 40 रन बनाकर ओराम की एक गेंद पर आउट हो गए। खबर लिखे जाने तक भारत ने 12 ओवर में तीन विकेट खोकर 69 रन बना लिए थे।
उल्लेखनीय है कि भारत श्रृंखला में 3-0 की अजेय बढ़त पहले ही बना चुका है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications