Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

भारतीय पारी 149 रनों पर सिमटी (लीड-3)

वेबसाइट 'क्रिकइंफो डॉट कॉम' के मुताबिक ऑकलैंड के ईडन पार्क पर भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। बारिश की वजह से मैच समय पर शुरू नहीं हो सका और मैच 43-43 ओवरों का कर दिया गया।

भारत की ओर से रोहित शर्मा ने सर्वाधिक नाबाद 43 और सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने 40 रनों की पारी खेली। न्यूजीलैंड की ओर से राइडर ने तीन विकेट और ओ'ब्रायन व ओराम ने दो-दो विकेट झटके। इनके अलावा काइले मिल्स ने भी एक विकेट अपने नाम किया।

इससे पहले सहवाग और गौतम गंभीर ने भारत को तेज शुरुआत दी, लेकिन गंभीर मिल्स की एक गेंद पर चकमा खा गए और मात्र पांच रन बनाकर पेवेलियन लौट गए। गंभीर के आउट होने के बाद शानदार फार्म में चल रहे सुरेश रैना भी सहवाग का ज्यादा देर साथ नहीं दे सके और महज आठ रन जोड़कर ओराम का शिकार बन गए।

इन दोनों के पेवेलियन लौटते ही सहवाग भी 27 गेंदों पर ताबड़तोड़ 40 रन बनाकर ओराम की एक गेंद पर आउट हो गए। इसके बाद युवराज सिंह ने 11 रन बनाए जबकि धौनी और यूसुफ पठान ने बिना कोई रन बनाए पेवेलियन की राह पकड़ ली। हरभजन सिंह और जहीर खान रन आउट हुए। इस तरह भारतीय टीम न्यूजीलैंड के समक्ष जीत के लिए महज 150 रनों का लक्ष्य रख सकी।

उल्लेखनीय है कि भारत श्रृंखला में 3-0 की अजेय बढ़त पहले ही बना चुका है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+