Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

महिला विश्वकप: अंजुम की बदौलत भारत की आस्ट्रेलिया पर रोमांचक जीत (लीड-1)

वेबसाइट 'क्रिकइंफो डॉक कॉम' के मुताबिक 235 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए आस्ट्रेलियाई टीम 50 ओवर में सात विकेट पर 218 रन ही बना सकी। आस्ट्रेलिया की ओर से एलेक्स ब्लैकवेल ने सर्वाधिक 54 और जूडी फिल्ड्स ने 43 रनों की पारी खेली। भारत की ओर से गौहर सुल्ताना और रीमा मल्होत्रा ने दो-दो विकेट झटके। कप्तान झूलन गोस्वामी और अमिता शर्मा ने भी एक-एक विकेट अपने नाम किए।

इससे पहले आस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। सलामी बल्लेबाज अंगदा देशपांडे और अंजुम चोपड़ा ने भारत को शानदार शुरुआत दी। अंगदा जब 45 रनों के व्यक्तिगत स्कोर पर आउट हुईं तो उस समय टीम के खाते में 69 रन जुड़ चुके थे। अंजुम के शानदार 76 रनों की बदौलत भारत ने 50 ओवर में पांच विकेट खोकर 234 रन बनाए।

आस्ट्रेलिया की ओर से फिरकी गेदंबाज लीजा स्थालेकर ने सबसे अधिक तीन विकेट लिए। अंजुम को उनकी बेहतरीन बल्लेबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+