इंटर और युवेंट्स के बीच शीर्ष स्थान के लिए जबरदस्त होड़ चल रही है लेकिन रविवार को मिली जीत के साथ इंटर ने फिलहाल युवेंट्स को पीछे रहने पर मजबूर कर दिया है।
रविवार को खेले गए अन्य मुकाबलों में एएस रोमा के चैंपियंस लीग में खेलने की मुहिम को उस समय तगड़ा झटका लगा, जब सैंपडोरिया ने उसे 2-2 की बराबरी पर रोक दिया।
रोमा को चैंपियंस लीग में स्थान बनाने के लिए काफी संघर्ष करना होगा क्योंकि चौथे स्थान पर काबिज जेनोआ अब उससे दूर निकलता दिख रहा है।
रविवार को जेनोआ ने कैगलियारी को 1-0 से पराजित किया। दूसरी ओर, एसी. मिलान की टीम अभी भी तालिका में तीसरे स्थान पर काबिज है।
एसी. मिलान ने रविवार को खेले गए एकतरफा मुकाबले में सिएना को 5-1 से पराजित किया। एसी. मिलान के लिए फिलिपो इनझागी और पाटो ने दो-दो गोल किए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।