For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

आईपीएल को झटका, हासिल करना होगा राज्यों से सुरक्षा संबंधी आश्वासन

By Staff

गृह मंत्रालय ने आईपीएल से एक बार फिर उन राज्यों से सुरक्षा संबंधी आश्वासन हासिल करने को कहा है, जहां आईपीएल मैच खेले जाने हैं।

केंद्र सरकार ने चुनावों के मद्देनजर खिलाड़ियों, दर्शकों और आयोजन स्थलों को सुरक्षा मुहैया कराने में अपनी असमर्थता जताई है।

बैठक में आईपीएल प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव एन. श्रीनिवासन ने किया।

आईपीएल प्रतिनिधिमंडल गृह मंत्रालय के विशेष सचिव (आंतरिक सुरक्षा) रमन श्रीवास्तव से मिला। बैठक में लोकसभा चुनावों और आईपीएल के आयोजन की तीथियों में समानता के कारण आ रही दिक्कतों को लेकर चर्चा हुई।

मंत्रालय ने आईपीएल से एक बार फिर कार्यक्रम को पुनर्निधारित करने और उन राज्यों से सुरक्षा संबंधी आश्वासन हासिल करने को कहा है, जहां आईपीएल मैच खेले जाने हैं। दोनों पक्षों के बीच यह तीसरी बैठक थी।

बैठक के बाद श्रीनिवासन ने कहा, "गृह मंत्रालय ने लोकसभा चुनावों के मद्देनजर एक बार फिर आईपीएल मैचों में सुरक्षा प्रदान करने को लेकर चिंता जाहिर की है। हमने मंत्रालय के सामने अपनी समस्या रख दी है। साथ ही हमने मंत्रालय को अपने साझेदारों से जुड़ी समस्याओं से भी अवगत करा दिया है।"

उल्लेखनीय है कि आईपीएल और लोकसभा चुनाव इस साल अप्रैल-मई में होने हैं। आईपीएल की शुरुआत जहां 10 अप्रैल से होगी वहीं लोकसभा के लिए पहले चरण का मतदान 16 अप्रैल को होगा। मतगणना 16 मई को होगी, जबकि आईपीएल का फाइनल मुकाबला 24 मई को खेला जाना है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+